पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति बायोमेट्रिक के नाम पर कथित अवैध वसूली और अव्यवस्था की शिकायत पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर बायोमेट्रिक की व्यवस्था कैंपस के अंदर ही 24 घंटे निशुल्क संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही मशीनों और काउंटरों की संख्या बढ़ाने को कहा। पूर्व में हुई कथित अवैध वसूली की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी आश्वासन दिया।