फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रक्षाबंधन से पूर्व महिलाओं को 20 रुपये किलो चीनी वितरित

आगरा के मलपुरा में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पूर्व समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह खटीक ने महिलाओं के लिए 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी का वितरण किया। रोहता नहर एवं सेमरी पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर लाभ लिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा एवं यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह खटीक ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से चीनी का वितरण किया गया है, उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम में विमल यादव, इंद्रपाल खटीक,विजय यादव, राजू खटीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें