फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यापारी की हत्या पर निषाद समाज में आक्रोश, ज्ञापन साैंपकर की ये मांग

गोंडा के प्रमुख व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में राष्ट्रीय निषाद संघ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। हत्यारों का एनकाउंटर किए जाने, घर पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की। राष्ट्रीय निषाद संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में निषाद समाज के लोग एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने गोंडा में निषाद समाज के व्यापारी विनोद साहनी की हत्या किए जाने की निंदा की। उन्होंने हत्यारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। उन्होंने हत्यारों का एनकाउंटर करने, हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने, परिवार को सुरक्षा एवं एक करोड़ की सहायता राशि प्रदान किए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में डाॅ. डीआर वर्मा, ब्रजेश कश्यप मझवार, सुरेंद्र सिंह निषाद, सत्यभान वर्मा एडवोकेट, अरविंद कुमार वर्मा एडवोकेट, राजकुमार मझवार, श्यामबाबू निषाद, हरीमोहन निषाद, वीरेंद्र सिंह मझवार, रामौतार निषाद, श्याम बाबू निषाद, सत्य प्रकाश, एसपी निषाद, अमन कुमार आदि माैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें