सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहा के समीप मंगलवार की शाम 7:00 बजे फोन पर बात कर रही महिला का मोबाइल मोटर साइकिल सवार आए दो बदमाश छीनकर भाग गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इस दौरान नजदीक में ही ट्रैफिक पुलिस का सिपाही भी ड्यूटी पर दिख रहा है। महिला ने परिजन के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। सरेराह हुई मोबाइल लूट की घटना से आस-पास के लोगों में दहशत व्याप्त है।