फतेहपुर जिले के विजयीपुर ब्लॉक में एमएलसी स्नातक चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया। सुबह करीब 10:30 बजे राज्यमंत्री कृष्णा पासवान और भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया। सपा एजेंटों ने 76 फर्जी वोट डलवाने, दरवाजा बंद कराने और कैमरा बंद रखने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, सपा विधानसभा अध्यक्ष ने कॉलर पकड़ने और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने सपा एजेंट पर अभद्र टिप्पणी का दावा किया। विवाद बढ़ने पर डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।