कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया में मिट्टी का टीला अचानक धंस गया। इस दौरान मिट्टी खोदने गई महिला अचानक गिरे मिट्टी के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।