फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध नीबकरोरी धाम में बुढ़वा मंगलवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिसके बाद घंटों लाइन में लगकर भक्तों ने बाबा के दर्शन किए।