जीटी रोड हाईवे के नीचे नानामऊ तिराहा के पास बारिश के पानी में छिपा गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। पानी भरा होने के कारण गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे आए दिन ई-रिक्शा और अन्य वाहन उसमें फंसकर पलट रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है।