फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी जाने वालों को एक घंटे करना पड़ा इंतजार

Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 09:39 PM IST

एटा में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के चलते शनिवार को रोडवेज स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। धार्मिक मान्यताओं के कारण कुछ लोगों ने यात्रा से परहेज किया। अधिकांश मार्गों पर बसों का संचालन सामान्य रहा। हालांकि मैनपुरी जाने वाले यात्रियों को करीब एक घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि रूट पर बस नहीं मिलने से परेशानी हुई। वहीं निशुल्क बस यात्रा कर रहीं महिला यात्रियों ने सुविधा को बेहतर बताते हुए इसे आर्थिक राहत देने वाला बताया। राधा देवी और मीना देवी ने कहा कि किराया नहीं लगने से त्योहार पर काफी बचत हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें