फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहारों पर सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी पुलिस, बाजारों में की गश्त

शारदीय नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह और भारी पुलिस बल के साथ सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। एएसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें