एटा। आगरा रोड स्थित रश्मि लोक तिराहे के सामने शुक्रवार रात रोडवेज बस से उतरते ही यात्रियों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में सड़क पर लात-घूंसे चले। मारपीट में बागवाला क्षेत्र के गांव गढ़ी बैदुला निवासी अनोज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।