एटा के सकीट खंड विकाश कार्यालय परिसर में बुधवार को विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी एवं मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों ने खेती की जानकारी ली। अधिकारियों ने कम लागत में अधिक पैदावार के तरीके बताए।