एटा के मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में छह वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास किया गया। जैथरा क्षेत्र के बहगो गांव निवासी गोविंद बेटी को दवा दिलाने आए थे। आरोप है कि अज्ञात युवक ने बच्ची को 10 रुपये देकर बातचीत में उलझाया और उसे साथ ले जाने लगा। लोगों के आने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।