देवरिया के मईल क्षेत्र में रामजानकी मार्ग पर तेलिया शुक्ल गांव के सामने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई के नेतृत्व में चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।