फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने साढ़े चार करोड़ लोगों का रोजगार छीना है-पल्लवी पटेल

अपना दल कमेरावादी पार्टी की विधायक डॉ.पल्लवी पटेल ने भाजपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चाह रही है कि इस देश में एक ही निरंकुश शासन चले, न विपक्षी दल रहें और न बाबा साहेब का संविधान रहे। भाजपा सरकार में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। सरकार ने 96 हजार प्राथमिक विद्यालयों पर लाता लगा दिया। किसान कर्ज के बोझ से दबकर आत्महत्या कर रहे हैं। साढ़े चार करोड़ लोगों का रोजगार छीना है। देश और प्रदेश में बेरोजगारी, भूख, भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वह पथरदेवा विकास खंड के पगरा, बंजरिया में शनिवार को एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें