भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर देवरिया पहुंचकर सलेमपुर और औरा चौरी स्थित जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनके परिश्रम व समर्पण से संगठन आगे बढ़ रहा है।