युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच परिसर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। शाम करीब पांच बजे आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा पीएलआई में कथित भेदभाव समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई।