मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट दौरे को लेकर दिगंबर अखाड़े के साधु-संतों में उत्साह है। भरत मंदिर के महंत जीवन दास महाराज साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे हैं। साधु-संतों का कहना है कि मुख्यमंत्री के सामने धर्मनगरी से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं को रखा जाएगा।