फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में खतरे के निशान से नौ मीटर ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट पर मंदिरों और घरों में फंसे लोग

मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 126 मीटर से नौ मीटर ऊपर यानी 135 मीटर से अधिक पहुंच गया है, जो वर्ष 2003 और पिछले साल की बाढ़ से भी ज्यादा है। रामघाट क्षेत्र में पानी बढ़ने से मतगजेंद्रनाथ मंदिर और आसपास के घरों में लोग फंस गए हैं, जिन्हें तेज बहाव के बीच नावों की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है। हालांकि चित्रकूट में बारिश रुक गई है, लेकिन मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बना हुआ है। प्रशासन, सीडीओ, एडीएम और एसडीएम की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और विस्थापितों के लिए भोजन-पानी के प्रबंध के साथ लगातार रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें