फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरपंख और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकी धर्मनगरी, यादव समाज के दिवारी नृत्य ने जीता दिल

दीपावली पर धर्मनगरी चित्रकूट में लोकसंस्कृति की ऐसी अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। भगवान कामतानाथ के दर्शन करने पहुंचे यादव समाज के लोगों ने मोरपंख के साथ पारंपरिक दिवारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दीपावली का उत्सव मनाया। जैसे ही ढोल-नगाड़ों की थाप बजी, पूरा परिक्रमा मार्ग थिरक उठा। सिर पर मोरपंख सजाए, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों ने जब दिवारी नृत्य की प्रस्तुति दी तो देखने वालों की भीड़ लग गई। नृत्य में वीरता, भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम था कि श्रद्धालु भी खुद को रोक नहीं पाए और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। दिवारी नृत्य बुंदेलखंड की सदियों पुरानी परंपरा है। दीपावली पर यादव समाज के लोग इसे भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए करते हैं। इस बार भी यह परंपरा पूरी श्रद्धा और जोश के साथ निभाई गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और दिवारी नृत्य की थाप से धर्मनगरी चित्रकूट पूरी तरह राममय और भक्तिमय नजर आई। श्रद्धालुओं का कहना था कि दीपों की रोशनी के साथ लोकनृत्य की यह झलक दीपावली को और भी खास बना गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें