फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की जानकारी लेने सदर ब्लॉक पहुंचे ग्रामीण, लाभार्थियों को बांटी ट्राई साइकिल;video

चंदौली में सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सदर ब्लॉक परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी पहुंचे। परिसर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन और पात्रता की प्रक्रिया भी बताई गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किया जाना चाहिए। कोई पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, मिलने वाले लाभ और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। ग्रामीणों ने प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें