सदर ब्लॉक के पड़या गांव में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत करीब 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कंपोजिट विद्यालय के निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय का निर्माण पूरा होने और उद्घाटन से शनिवार को बारजा गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।