हावड़ा दिल्ली रूट पर त्योहारी सीजन में ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है रविवार को भी अप और डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन पर घंटों लेट पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। रविवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली कोलकाता -अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस दो घंटे, देवलाली-दानापुर शेत्कारी समृदि़्ध स्पेशल सवा घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर सात घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, प्रयागराज रामबाग - हावड़ा विभूति एक्सप्रेस एक घंटे, योग नगरी ऋषिकेष- हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह बाड़मेर -हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे, खुर्दा रोड-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी जंक्शन स्पेशल फेयर सवा दो घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस एक घंटे, मालदा टाउन-उधना स्पेशल फेयर 5 घंटे लेट रही। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनें विभिन्न मंडलों से होकर आती है। अलग अलग कारणों से ट्रेन लेट होती है।