कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार की रात कलाकारों ने सीता हरण की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। लीला के दौरान पंचवटी में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास का प्रसंग को दिखाया गया। इसके अलावा रावण की बहन शूर्पणखा के अपमान और खर-दूषण वध के बाद रावण के क्रोधित होने के दृश्य का भी मंचन किया गया।