चहनिया विकास खंड के टांडाकला क्षेत्र स्थित पट्टी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का प्रांगण बदहाली का शिकार है। बारिश के पानी के ठहराव और लंबे समय से उगी जंगली घास-फूस के कारण पूरा विद्यालय परिसर जंगल में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि कक्षाओं तक पहुँचने के लिए छात्र-छात्राओं को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है। प्रांगण में काई जम जाने से हर समय फिसलन बनी रहती है। जलभराव व कीचड़ से बचने के लिए छात्रों ने ईंटें रखकर अस्थायी रास्ता बनाया है, लेकिन उस पर संतुलन बिगड़ने से अक्सर बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आए दिन विद्यार्थियों की ड्रेस और बैग कीचड़ से खराब हो जाते हैं।