महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत दिवस पर शुक्रवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाकले जिमखाना प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। रेलकर्मियों ने हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने तथा न खुद गंदगी करने और न दूसरों को करने देने का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता की शुरुआत परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से करने की शपथ ली।