फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंदा लगाकर कुएं में कूदा, फिर भी बच गई जान; VIDEO

नौगढ़ थाना के बाघी गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह नशे में धुत होकर गले में रस्सी का फंदा गले में लगाकर कुंए में कूद गया। यह संयोग ही था कि कुंए में पानी भरा हुआ था और फंदा ठीक से काम नहीं कर सका। परिवार वालों के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति घर में किसी बात से नाराज था। उसने सुबह नशे की हालत में घर से बाहर निकला और घर के समीप ही स्थित कुंए पर पहुंचा। परिवार के लोग कुछ समझते ही इसके पहले ही उसने रस्सी का फंदा बनाकर गले में लपेटा और कुंए में छलांग लगा दी। यह देख कर मौके पर अफरा तफरी मच र्ग। किस्मत अच्छी रही कि कुएं में पानी अधिक होने से फंदा सही तरीके से काम नहीं कर सका और वह पानी में तैरने लगा। परिजनों ने यह दृश्य देखा तो शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से व्यक्ति को कुएं से बाहर निकाल लिया। बचाव के बाद पुलिस ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार किया और बताया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। इस संंबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नशे की हालत में व्यक्ति ने कुंए में छलांग लगाई थी। उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें