चंदौली। सरकारी विभागों में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों और लेखाकारों को जेम पोर्टल के माध्यम से खरीद की प्रक्रिया और शासन के नए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागों में शत-प्रतिशत सरकारी खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से ही की जाए।