पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को चंदौली में रामकथा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। खुद को बाहुबली कहे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, लोग मुझे बाहुबली समझते हैं तो समझें। मैं छह बार सांसद रह चुका हूं। मेरी पत्नी भी सांसद थीं। मेरा बेटा सांसद है और दूसरा बेटा विधायक है। मैं सांसद और विधायक का पिता हूं। अब इसे लोग बाहुबली कहते हैं तो मैं तो कहूंगा कि भगवान इतना बाहुबली सबको बनाए।