अलीगढ़ रोड पर डुप्ताकलां पुल के पास रविवार दोपहर चार बजे के आसपास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनूपशहर से गंगा स्नान कर अपने गांव लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक अन्य ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के टक्कर में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।