फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सतर्कता, ट्रेनों को खुर्जा जंक्शन से पहले रोका

दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर बुलंदशहर को सतर्कता मोड पर रखा गया है। रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर गुजरने वाली 12 यात्री ट्रेनों को रद कर दिया है। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को खुर्जा जंक्शन से पहले ही रोक दिया गया है। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर देर शाम से आरपीएफ, जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस बल तैनात है। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है, साथ ही दिल्ली जाने वाले रास्तों पर पुलिस पिकेट लगाकर सघन जांच की जा रही है। दिल्ली प्रदर्शन को लेकर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें