बदायूं में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही नगला, बिरुआबाड़ी और हरप्रसाद मंदिरों में कतारें लग गईं। मंदिर परिसर आकर्षक ढंग से सजाए गए थे, जिससे भक्तिमय माहौल बना। भक्तों ने चुनरी, फूल और प्रसाद अर्पित किए। मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मंदिरों के बाहर पूजन सामग्री की दुकानें सजी थीं, जहां दिनभर आवाजाही रही।