फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की नजर नौवीं राज्यसभा सीट पर, सपा के बागी विधायकों पर टिकी निगाहें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले होने जा रहा राज्यसभा चुनाव सियासी हलचल बढ़ाने वाला है। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने संख्या बल के जरिए सीटों का गणित बैठाने में जुटे हैं। भाजपा जहां आठ सीटों पर अपनी स्थिति मजबूत मानकर चल रही है, वहीं अब उसकी नजर नौवीं सीट पर भी है। पार्टी के दावे के मुताबिक, आठ उम्मीदवारों को जिताने के बाद उसके पास अतिरिक्त वोट बच सकते हैं, लेकिन नौवीं सीट के लिए अभी और विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा की नजर सपा के उन विधायकों पर है, जो पहले पार्टी लाइन से अलग जाकर मतदान कर चुके हैं। वहीं सपा भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के साथ दूसरे खेमे के संभावित असंतुष्टों पर नजर बनाए हुए है। तो क्या राज्यसभा चुनाव में फिर देखने को मिलेगी क्रॉस वोटिंग और सेंधमारी? देखिए, यूपी के राज्यसभा चुनाव का पूरा नंबर गेम।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें