फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में डीएम और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा, कार्यालय का शीशा तोड़ा; पुलिस से धक्का-मुक्की

बिजनौर में डीएम और वकीलों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे एक वकील ने डीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और वकीलों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। जानकारी के अनुसार, वकीलों ने डीएम कार्यालय के गेट का शीशा तोड़ दिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना पर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें