फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पावर लिफ्टिंग में अंजली त्यागी ने जीता सिल्वर मेडल, 84 किलो भार वर्ग में हासिल किया दूसरा स्थान

बिजनौर के धामपुर की अंजली त्यागी ने 15 नवंबर को दिल्ली में आयोजित स्टेट प्रेस चैंपियनशिप पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिलाध्यक्ष अंजली ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उनकी उपलब्धि पर लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खुशी जताई है। संघ ने अंजली त्यागी को सम्मानित करने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें