भदोही कोतवाली के जमुनीपुर कॉलोनी स्थित रोडवेज परिसर में सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पंचायत भवन के पिलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंचायत भवन की छत कार के ऊपर ढह गई। हादसे में कार चला रहा 46 वर्षीय मोहल्ला गाजीपुर निवासी अख्तर घायल हो गया। वही कार सवार अन्य चार बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि अख्तर वाहन चलाना सीख रहा था। भदोही शहर के गाजीपुर मोहल्ला निवासी अबरार अहमद (41) अपनी आई-10 कार लेकर दोस्तों के साथ ड्राइविंग सीखने के लिए रोडवेज परिसर पहुंचे थे। कार में उनके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे।