फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम के खिलाफ किसानों का अनिश्चितकालीन धरना, VIDEO

बिजली निगम की लापरवाही और मनमानी के विरोध में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। यूनियन के कार्यकर्ता जिला कार्यालय सदलूवीर पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राम इकबाल तिवारी ने भदोही विद्युत उपकेंद्र में घूस लेते पकड़े गए बड़े बाबू प्रशांत कुमार सोनी का मामला उठाया। उन्होंने आरोपी की फाइलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। यूनियन ने आरोप लगाया कि विभाग ने नियमों के खिलाफ 500 मीटर से एक किलोमीटर तक बांस और सड़ी-गली बल्लियों के सहारे कनेक्शन दिए। ये तार खेतों से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। किसानों ने जिलाधिकारी से अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सालिकराम यादव, रामबाबू बिंद, विश्राम यादव आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें