बिस्कोहर, विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के बिस्कोहर फीडर क्षेत्र में बस्ती बरगदवा-अकेलवा पेड़ के पास वृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे एचटी लाइन का विद्युत पोल झुककर जमीन पर गिर गया। सूचना पर सुबह सात बजे सिकौथा गांव से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। धान की फसल और खेत में पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी मौके तक नहीं पहुंच सके। शाम करीब पांच बजे जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में तीन लाइनमैन ने ग्रामीणों की मदद से हाथ से पोल खड़ा किया। शाम साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान सादिक खान, मोबीन, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद आरिफ, मुब्बशीर, मुराली, राम प्रकाश यादव, रामू गुप्ता, रिजवान, इसहाक, महताब समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।