महिला महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज गेट से गांधीनगर मार्ग तक जागरूकता रैली निकालते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। शिक्षक रघुवर पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई रैली के जरिये सफाई को लेकर लोगों को प्रेरित किया गया। यह आयोजक सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ।