बस्ती में दिवाली के दिन पटाखा बाजारों में खूब रौनक रही। जिला मुख्यालय के जीआईसी परिसर, आईटीआई परिसर, स्टेशन रोड और पांडेय इंटर कॉलेज के पास लगी दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। बच्चे, युवा और बड़े अपनी पसंद के पटाखे खरीदते नजर आए। बाजार में 10 रुपये की फुलझड़ी से लेकर 6500 रुपये तक के पटाखे बिके।