गन्ना समिति बभनान के सामान्य निकाय की बैठक में बृहस्पतिवार को हुई। बैठक में किसानों ने गन्ना मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर गन्ना उतरवायी के नाम पर किसानों से वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में किसानों ने वसूली बंद कराने और बभनान कस्बे में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरहाइट गन्ना लदे वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। समिति परिसर में किसान हाल के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया।