बस्ती शहर में दुर्गा पूजा समारोह भव्यता की ओर बढ़ रहा है। नवरात्र की नवमी से ही दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। शाम ढलते ही गांधीनगर मार्ग समेत प्रमुख बाजारों में चहल-पहल तेज हो जा रही है। पक्के, कंपनीबाग और अस्पताल चौराहे पर जाम की स्थिति बन रही है।