पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम गौरव अग्रवाल बृहस्पतिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यहां प्लेटफार्म से लेकर ट्रैक समेत अन्य गतिविधियों को देखा। वह दोपहर 1.25 बजे पर पहुंचे थे और 2.56 बजे तक निरीक्षण करने के बाद वापस लखनऊ गए। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया देखा। गतिशक्ति योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। परियोजना की समीक्षा किए। प्लेटफार्म के स्टाॅल को भी देखा। इस दौरान रेलवे अफसर मौजूद रहे।