बस्ती की भानपुर तहसील क्षेत्र की अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में कुआनो नदी की बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन किया गया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने खेतों में पहुंचकर फसलों का जायजा लिया और नक्शे व अभिलेखों के आधार पर गाटों का सत्यापन किया।