जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से 26 से 29 नवंबर तक ‘बस्ती खेल संगम 2026’ और ‘15वां बस्ती मैराथन 2026’ आयोजित किया जाएगा। बुधवार को प्रेसवार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार मैराथन के साथ तीन दिवसीय अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी। खास बात यह है कि सभी प्रतियोगिताओं में पंजीकरण और प्रवेश निशुल्क रहेगा।