बस्ती के अगौना स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को हिंदी साहित्य के महान समालोचक आचार्य रामचंद्र शुक्ल की 142वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्मृति समारोह, काव्य गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं की प्रस्तुतियों और कवियों की रचनाओं ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।