बरेली के शीशगढ़ में शनिवार शाम जन्माष्टमी की झांकी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतरने से चालक और एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगे लोहे के पाइप के हाईटेंशन लाइन से छू जाने के कारण हुआ। मृतक चालक वीरेंद्र और बालक दीप राठौर थे। हादसे में विपिन उर्फ बंटी नामक युवक भी झुलस गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपजिलाधिकारी रामगोपाल शर्मा ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।