बरेली के सुभाषनगर में मंगलवार को नेग मांगने पर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एक किन्नर गुट ने 20-25 लोगों पर घेराबंदी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। किला थाना क्षेत्र की रजनी किन्नर ने आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को पिंकी उर्फ टिंकू, रागिनी और पल्लवी समेत 20-25 लोगों ने उन्हें घेर लिया। रजनी ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।