बरेली में पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों ने तीन नवंबर को एक महिला से पर्स छीना था। भरतौल रोड पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में काजीटोला निवासी उफैजा (26) के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज (38) को दबोच लिया गया। उनके पास से छीना गया मोबाइल, 1,810 रुपये नकदी, एटीएम कार्ड और तमंचे बरामद हुए हैं। शकील पर पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं।