फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: ऑनलाइन गेम के जरिए लाखों रुपये की ठगी, छह आरोपी गिरफ्तार

बरेली में भुता थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेम और फर्जी दस्तावेज के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मोबाइल फोन, 4,97,800 रुपये, छह तोला सोने के बिस्किट और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बुधवार शाम को बताया कि भुता थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गांव खटेली से अटकोना पुलिया की ओर जाने वाले मार्ग से ब्रजेश, हरीश सिंह, सुमेर, आकाश, विपुल कुमार सिंह और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी गांव खटेली के निवासी हैं। ये लोग अपनी पहचान छिपाकर ऑनलाइन गेमिंग और धोखाधड़ी कर रहे थे। इसमें भी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें